पतंजलि का नया एजुकेशन दांव

नई दिल्ली: आयुर्वेदिक उत्पादों के लिए पहचाने जाने वाला पतंजलि समूह अब शिक्षा के क्षेत्र में भी कदम रखने की तैयारी में है। समूह जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा (IAS-IPS) की कोचिंग अकादमी शुरू करने की योजना बना रहा है। इस पहल की घोषणा स्वयं बाबा रामदेव  ने की है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित सिविल सर्विसेज […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 14, 2026 3:53 pm IST, Published 3 hours ago

नई दिल्ली: आयुर्वेदिक उत्पादों के लिए पहचाने जाने वाला पतंजलि समूह अब शिक्षा के क्षेत्र में भी कदम रखने की तैयारी में है। समूह जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा (IAS-IPS) की कोचिंग अकादमी शुरू करने की योजना बना रहा है।

इस पहल की घोषणा स्वयं बाबा रामदेव  ने की है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित सिविल सर्विसेज अकादमी में छात्रों को UPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी, ताकि उन्हें बेहतर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिल सके।

सूत्रों के अनुसार, इस अकादमी की जिम्मेदारी शिक्षक अवध ओझा को सौंपी जा सकती है, जो अपने अनोखे शिक्षण शैली और UPSC मार्गदर्शन के लिए जाने जाते हैं।

हालांकि अभी तक संस्था की ओर से विस्तृत पाठ्यक्रम, स्थान और प्रवेश प्रक्रिया की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह पहल कोचिंग सेक्टर में एक बड़ा बदलाव ला सकती है ।

Advertisement