• होम
  • जॉब एंड एजुकेशन
  • भगवंत विश्वविद्यालय, अजमेर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग द्वारा एक औद्योगिक भ्रमण का सफलतापूर्वक आयोजन ।

भगवंत विश्वविद्यालय, अजमेर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग द्वारा एक औद्योगिक भ्रमण का सफलतापूर्वक आयोजन ।

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग, भगवंत विश्वविद्यालय, अजमेर (राजस्थान) द्वारा 20 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक एक औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक औद्योगिक प्रक्रियाओं से अवगत कराना तथा उनके सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना था। इस अवसर पर छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • April 22, 2026 1:08 pm IST, Published 4 hours ago

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग, भगवंत विश्वविद्यालय, अजमेर (राजस्थान) द्वारा 20 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक एक औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक औद्योगिक प्रक्रियाओं से अवगत कराना तथा उनके सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना था। इस अवसर पर छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आधुनिक आईटी उद्योग के विभिन्न पहलुओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

यह कार्यक्रम माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) वी. के. शर्मा तथा उप-कुलपति प्रो. (डॉ.) आर. के. घई के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उनके सहयोग और प्रेरणा ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने छात्रों के करियर निर्माण में औद्योगिक अनुभव के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. (डॉ.) अजय कुमार शर्मा, इंजीनियरिंग निदेशक प्रो. (डॉ.) सुधीर राजगुरु, सहायक निदेशक डॉ. कोमल अलावानी, डॉ. मुन्ना वर्मा तथा डॉ. अमित चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विभागाध्यक्ष श्री अरुण कुमार मिश्रा, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, इंजीनियर अजहर अली, इंजीनियर धर्मेंद्र शक्तावत तथा इंजीनियर इशिता जैन द्वारा किया गया।

विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह तथा वाइस चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह ने आयोजन टीम को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान CRM Landing Software Pvt. Ltd. के निदेशक श्री नवीन कुंवल ने पारंपरिक शिक्षा की तुलना में कौशल-आधारित शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। Salesforce डेवलपर श्री फिरोज खान ने Salesforce प्लेटफॉर्म के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और छात्रों को CRM तथा क्लाउड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।

एआई डेवलपर सुश्री वर्षा दुबे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, भविष्य की संभावनाओं और महत्व पर प्रकाश डाला तथा छात्रों को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, नेटवर्क सपोर्ट इंजीनियर श्री मोहम्मद सईद ने आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर में नेटवर्किंग की महत्वपूर्ण भूमिका और मजबूत आधारभूत ज्ञान की आवश्यकता पर जोर दिया।

कुशल बागड़ी, परितोष शर्मा, देवांश, आस्था, अंकित और हेमेन्द्र सहित छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस औद्योगिक भ्रमण से उनके व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि हुई और इंटरएक्टिव सत्रों के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान हुआ।

Advertisement