• होम
  • दिल्ली
  • ओ-ज़ोन में बुलडोज़र कार्रवाई के खिलाफ 24 गांवों की महापंचायत, संसद-विधानसभा घेराव की चेतावनी

ओ-ज़ोन में बुलडोज़र कार्रवाई के खिलाफ 24 गांवों की महापंचायत, संसद-विधानसभा घेराव की चेतावनी

पूर्वी दिल्ली, श्यामगीर। पूर्वी दिल्ली के श्यामगीर मंदिर परिसर में रविवार को क्षेत्र के 24 गांवों के प्रमुख लोगों की एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत का संयोजन निगम पार्षद गगन चौधरी ने किया, जबकि इसकी अध्यक्षता डॉ. नरेश चौधरी ने की। पंचायत में मुख्य वक्ता के रूप में पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 21, 2026 4:58 pm IST, Published 2 hours ago

पूर्वी दिल्ली, श्यामगीर। पूर्वी दिल्ली के श्यामगीर मंदिर परिसर में रविवार को क्षेत्र के 24 गांवों के प्रमुख लोगों की एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत का संयोजन निगम पार्षद गगन चौधरी ने किया, जबकि इसकी अध्यक्षता डॉ. नरेश चौधरी ने की।

पंचायत में मुख्य वक्ता के रूप में पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, विधायक संजीव झा, कोंडली विधायक कुलदीप कुमार, सुखवीर शर्मा तथा एडवोकेट संदीप गुर्जर मौजूद रहे।

बैठक में वक्ताओं ने दिल्ली सरकार की नीतियों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि ओ-ज़ोन के नाम पर हजारों लोगों को बेघर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के घरों पर की जा रही बुलडोज़र कार्रवाई से आम नागरिकों में भारी नाराजगी है।

पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि प्रभावित परिवारों के घरों पर बुलडोज़र कार्रवाई तत्काल नहीं रोकी गई, तो पीड़ित परिवारों के हजारों लोग संसद और दिल्ली विधानसभा का घेराव कर बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। वक्ताओं ने सरकार से लोगों के आवास और आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की।

पंचायत में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

Advertisement