• होम
  • दिल्ली/NCR
  • पंजाब के बैग घोटाले से ध्यान भटकाने को ‘आप’ लगा रही झूठे आरोप: खुराना

पंजाब के बैग घोटाले से ध्यान भटकाने को ‘आप’ लगा रही झूठे आरोप: खुराना

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के विधायक व दिल्ली सरकार के प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज द्वारा एक व्यापारिक कम्पनी की आधारहीन शिकायत पर दिल्ली में साईकिल घोटाले का आरोप लगाना दिल्ली, पंजाब व देश की जनता का ध्यान पंजाब में हुए स्कूल बैग घोटाले […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • August 2, 2026 9:00 pm IST, Published 3 minutes ago

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के विधायक व दिल्ली सरकार के प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज द्वारा एक व्यापारिक कम्पनी की आधारहीन शिकायत पर दिल्ली में साईकिल घोटाले का आरोप लगाना दिल्ली, पंजाब व देश की जनता का ध्यान पंजाब में हुए स्कूल बैग घोटाले के साथ ही अलग अलग 6 इम्तिहान पेपर लीक मामलों से भटकाकर राज्य में फंसी सरदार भगवंत मान को बचाने का प्रयास है। श्री खुराना के अनुसार असल में दिल्ली की हार से मानसिक संतुलन खो चुके हैं केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेता।

खुराना ने कहा है कि पंजाब सरकार ने टेलर मेड टैंडर बनवा के पंजाब की सभी स्थानीय कम्पनियों को टैंडर प्रोसेस से बाहर कर दिया और फिर दिल्ली की एक कम्पनी को कक्षा 11 व 12 के छात्रों को फ्री वितरण के लिए 4 लाख बैग सरकारी पैसे से खरीदे वो भी ‘आप’ के झंड़े के रंग पीले नीले में बनवाकर और उस पर भी मुख्यमंत्री की फोटो लगवाई गई। पार्टी रंग के बैग बांटना, वो भी 11वीं एवं 12वीं के छात्रों को कहीं न कहीं अगले साल पंजाब चुनाव में 18 साल का होकर पहली बार वोट डालने वाले छात्रों को रिश्वत देने के सामान है। उन्होंने कहा कि पंजाब के स्कूल बैग निर्माण व विक्रय करने वाले व्यापारियों में ‘आप’ सरकार द्वारा 4 लाख स्कूल बैग की खरीद पंजाब के बाहर से मनमाने दामों पर करने से रोष है।

श्री हरीश खुराना ने कहा कि साईकिल खरीद में कोई स्कैम नही हुआ है। दिल्ली सरकार ने पूर्ण रूप से पारदर्शी प्रक्रिया से दिल्ली की बेटियों के लिए ख़रीदी है साइकिलें। लेकिन आप नेता हमेशा दिल्ली के दुश्मन रहे हैं। इसलिए बेतुके व अनर्गल आरोप लगाना उनकी मानसिकता है। उन्होंने जानकारी दी कि साइकिलें अलग अलग मॉडल और फीचर के साथ आती हैं। सामान्यत: दिल्ली के बाजारों में 4/5 हजार से लेकर 40/50 हजार तक की साईकिल उपलब्ध हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दिल्ली में कोई साईकिल घोटाला नही हुआ है बल्कि पंजाब में स्कूल बैग घोटाला हुआ है व इम्तिहान पेपर लीक के अनेक मामले हुए हैं, जिन पर दिल्ली व पंजाब में विरोध हो रहे हैं और लगातार कार्यवाई की मांग की जा रही है, लेकिन अब सौरभ भारद्वाज पंजाब व देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए एक व्यापारिक शिकायत को आधार बना कर घोटाले के बेतुके आरोप लगा रहे हैं।

Advertisement