जारी आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी शास्वत सौरभ को नजफगढ़ जोन का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं आईपीएस अधिकारी डॉ. सचिन गुप्ता को सेंट्रल जोन का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है।
इसके अलावा अंसुल सिरोही को रोहिणी जोन के डिप्टी कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर निगम प्रशासन का मानना है कि इन नियुक्तियों से विभिन्न जोनों में प्रशासनिक कार्यों के संचालन और नागरिक सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

एमसीडी में समय-समय पर प्रशासनिक जरूरतों और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किए जाते हैं। ताजा फेरबदल को भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।