• होम
  • दिल्ली
  • दिल्ली में फायर सुरक्षा व्यवस्था पर आशीष सूदका एक्शन

दिल्ली में फायर सुरक्षा व्यवस्था पर आशीष सूदका एक्शन

नई दिल्लीः दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को नारायणा फायर स्टेशन का औचक निरीक्षण कर वहां की परिचालन व्यवस्था, उपकरणों की उपलब्धता और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य फायर स्टेशन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और नागरिक सुरक्षा से जुड़े मानकों की समीक्षा करना था। निरीक्षण के दौरान […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 17, 2026 8:38 pm IST, Published 1 hour ago

नई दिल्लीः दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को नारायणा फायर स्टेशन का औचक निरीक्षण कर वहां की परिचालन व्यवस्था, उपकरणों की उपलब्धता और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य फायर स्टेशन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और नागरिक सुरक्षा से जुड़े मानकों की समीक्षा करना था।

निरीक्षण के दौरान गृह मंत्री ने अग्निशमन वाहनों, बचाव उपकरणों और संचार व्यवस्था की जांच की। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से आपदा प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी भी ली।

जांच में फायर स्टेशन में कई महत्वपूर्ण कमियां सामने आईं। स्टेशन के अधिकार क्षेत्र का मुख्य नक्शा और उपकरणों की अद्यतन सूची उपलब्ध नहीं मिली। इसके अलावा भवन की स्थिति भी जर्जर पाई गई, जिस पर गृह मंत्री ने नाराजगी जताई।

उन्होंने संबंधित विभागों की जवाबदेही तय करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान फायर स्टेशन के कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी कार्य संबंधी समस्याओं, उपकरणों की जरूरतों और भवन रखरखाव से जुड़े मुद्दों की जानकारी भी ली गई।

आशीष सूद ने कहा कि दिल्लीवासियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आपातकालीन सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि तकनीकी और आधारभूत ढांचे से जुड़ी कमियों को जल्द दूर कर अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सक्षम बनाया जाए।

निरीक्षण के दौरान उपलब्ध स्टाफ, स्वीकृत पदों की संख्या, कार्य-शिफ्ट व्यवस्था और विशेष मशीनरी की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राजधानी के सभी फायर स्टेशन आधुनिक संसाधनों और पर्याप्त मानवबल से लैस हों।

 

Advertisement