• होम
  • दिल्ली/NCR
  • ब्रांच करोलबाग के संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन

ब्रांच करोलबाग के संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन

दिल्ली, : माननवमात्र के कल्याणार्थ सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एंव निरंकारी राजपिता रमित जी के दिव्य मार्गदर्शन द्वारा ब्रांच करोलबाग, दिल्ली में संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया गया जिसमें मिशन के 62 श्रद्धालु भक्तों ने निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया। रक्त संग्रहित करने […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 19, 2026 10:03 pm IST, Published 20 hours ago

दिल्ली, : माननवमात्र के कल्याणार्थ सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एंव निरंकारी राजपिता रमित जी के दिव्य मार्गदर्शन द्वारा ब्रांच करोलबाग, दिल्ली में संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया गया जिसमें मिशन के 62 श्रद्धालु भक्तों ने निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया। रक्त संग्रहित करने हिन्दुराव अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम डॉक्टरों सहित वहां उपस्थित हुई।

Gauravshali Bharat

इस शिविर में संत निरंकारी मंडल के रोशन मीनार श्री अशोक मनचंदा और मेडिकल विभाग के कॉर्डिनेटर डॉक्टर नरेश अरोड़ा ने पहुंचकर सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और जनकल्याण को समर्पित उनकी सच्ची सेवा भावना के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा करी।

कार्यक्रम के अंत में संयोजक सुरजीत सिंह अलघ ने रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों सहित रक्तदाताओं, डॉक्टर एवं उनकी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन समूचे देश में रक्तदान करने में सदैव अग्रणी रहा है। मिशन द्वारा अभी तक 9,325 रक्तदान शिविरों के आयोजन से लगभग 15,03,220 यूनिट ब्लड एकत्रित किया जा चुका है।

निरंकारी मिशन समाज उत्थान के लिए भी समय -समय पर अनेक परियोजनाओं को संचालित कर निरंतर निष्काम सेवाएं निभा रहा है। लोक कल्याण की भावना से युक्त यह सभी सेवाएं निरंतर जारी है।

Advertisement