• होम
  • दिल्ली
  • बरवाला गांव में टूटी सड़क, जाम नाले और उड़ती धूल बनी बड़ी समस्या, सरकार से कार्रवाई की मांग

बरवाला गांव में टूटी सड़क, जाम नाले और उड़ती धूल बनी बड़ी समस्या, सरकार से कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली : दिल्ली के 12जोनों में धूल मुक्त दिल्ली अभियान की शुरुआत सरकार करने जा रही है। दिल्ली का बरवाला गांव नरेला जोन में आता है। बरवाला गांव का मेंन रोड एन एच ए आई, पीडब्ल्यूडी और दिल्ली नगर निगम तीन विभागों के हवाले हैं। तीनों ही विभाग सड़क निर्माण, नालों का निर्माण, गाद […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 24, 2026 12:45 pm IST, Published 20 minutes ago
नई दिल्ली : दिल्ली के 12जोनों में धूल मुक्त दिल्ली अभियान की शुरुआत सरकार करने जा रही है। दिल्ली का बरवाला गांव नरेला जोन में आता है। बरवाला गांव का मेंन रोड एन एच ए आई, पीडब्ल्यूडी और दिल्ली नगर निगम तीन विभागों के हवाले हैं। तीनों ही विभाग सड़क निर्माण, नालों का निर्माण, गाद निकालना, उठाना, साफ सफाई के लिए जिम्मेदार हैं। लेकिन मिलकर काम करने की बजाय यह तीनों ही विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर चुप्पी साधे रहते हैं। जिससे पूरे में रोड पर धूल उड़ती रहती है।
  • तीन- तीन सरकारी विभागों के चकरव्यूह  में फंसा है बरवाला गांव का मेन रोड,
  • दिल्ली के 12 जोन में धूल मुक्त दिल्ली अभियान का स्वागत,
  • बरवाला गांव से हो अभियान की शुरुआत:, मुख्यमंत्री से किया अनुरोध दयानंद वत्स, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए बरवाला गांव दिल्ली 
धूल मुक्त दिल्ली की शुरुआत नरेला जोन के बरवाला गांव से करें मुख्यालय माननीय रेखा गुप्ता जी। पूरे मेन रोड पर सड़क के दोनों ओर धूल के ढेर पेड़ों  के चारों पटेल पडे हैं। डिवाइडर के साथ बरसों से मेन रोड पर झाड़ू नहीं लगी। ना कूड़ा उठाया गया। दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी मेन रोड पर ना झाड़ू लगाते हैं ना कूड़ा उठाते हैं। उनका कहना है कि मेन रोड की सड़क और नाले की सफाई और कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी हमारी नहीं पीडब्ल्यूडी  की है। जबकि पीडब्ल्यूडी के पास सफाई कर्मचारियों का कोई विभाग ही नहीं है इसलिए नियमित रूप से साफ सफाई भी नहीं हो रही है।
Gauravshali Bharat
मेंन रोड का 300 मीटर का हिस्सा एनएचएआई के अंडर है जो यहां कुछ भी नहीं करते। इस 300 मीटर की सड़क को किसी मोबाइल कंपनी ने तार डालने के लिए खोद दिया। अभी तक उसकी मरम्मत नहीं हुई है। 300 मीटर के इस हिस्से पर साफ सफाई, नालों की सफाई ,और नालों का निर्माण, सड़क निर्माण की जवाबदेही Nhai की है। मेन रोड के नाले 40 साल पहले बनाए गए थे। इनको दोबारा नहीं बनाया गया है जिससे नालों का पानी बैक मारकर गांव की गलियों में भरा रहता है।
माननीय श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह जी हमारे विधायक हैं और वे दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। उनसे विनती है कि बरसात में पहले मेन रोड के दोनों ओर के नालों का पुनर्निर्माण कराया जाए। हर साल बारिश में यहां जलभराव होता है।   साफ सफाई की नियमित व्यवस्था कराएं तथा मेंन रोड की टूटी सड़क तत्काल बनवाने की कृपा करें।
Advertisement