दिल्ली में भाई बना बहन का कातिल

पारिवारिक विवाद में मारी गोली; आरोपी गिरफ्तार नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गौतमपुरी इलाके में मामूली कहासुनी के बाद पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक युवक ने अपनी ही बहन को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी भाई को […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 18, 2026 10:14 am IST, Published 1 hour ago

पारिवारिक विवाद में मारी गोली; आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गौतमपुरी इलाके में मामूली कहासुनी के बाद पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक युवक ने अपनी ही बहन को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक देसी पिस्तौल तथा छह कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात गौतमपुरी की गली नंबर-17 से एक महिला को गोली मारने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि वसीमा (32), पत्नी इरशाद, गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी थीं। उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में न्यू उस्मानपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इसी दौरान जाफराबाद थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल नफीस को चौहान बांगर की गली नंबर-10 में एक युवक संदिग्ध हालत में भागता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और छह कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मोहम्मद अनस, निवासी सरधना (मेरठ) के रूप में बताई। उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने पारिवारिक विवाद के दौरान अपनी बहन वसीमा को गोली मारी थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल भी बरामद कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की सटीक वजह का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Advertisement