• होम
  • दिल्ली
  • केंद्र और दिल्ली सरकार की योजनाएं एक मंच पर

केंद्र और दिल्ली सरकार की योजनाएं एक मंच पर

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार 18 से 20 जून तक राजधानी के 42 विभिन्न स्थानों पर जन कल्याण शिविर आयोजित करने जा रही है। इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके घर के नजदीक विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 17, 2026 9:40 pm IST, Published 10 minutes ago

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार 18 से 20 जून तक राजधानी के 42 विभिन्न स्थानों पर जन कल्याण शिविर आयोजित करने जा रही है। इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके घर के नजदीक विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इन शिविरों में केंद्र और दिल्ली सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे लोगों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

शिविरों में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार पंजीकरण, ई-श्रम कार्ड, जन धन खाता, पेंशन संबंधी सेवाएं, जल कनेक्शन नियमितीकरण, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं से जुड़े कार्य किए जाएंगे। पात्र नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए पंजीकरण और आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और कमजोर वर्गों के लिए विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली योजना, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड और राष्ट्रीय वयोश्री योजना से संबंधित सेवाओं का लाभ भी नागरिकों को मिलेगा।

सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शिविरों में मौजूद रहेंगे ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। इसके अलावा युवाओं के लिए प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम और पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधों का वितरण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी जन कल्याण शिविर में पहुंचकर उपलब्ध योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाएं।

Advertisement