• होम
  • दिल्ली
  • अग्निकांड के बाद MCD का एक्शन मोड, 82 अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर

अग्निकांड के बाद MCD का एक्शन मोड, 82 अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर

नई दिल्ली: दिल्ली में हालिया अग्निकांड के बाद नगर निगम (MCD ) ने अवैध निर्माणों और नियमों का उल्लंघन करने वाली संपत्तियों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में निगम ने अब तक 82 अवैध संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है, जबकि 43 संपत्तियों को सील किया गया है। एमसीडी […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 6, 2026 12:40 pm IST, Published 2 hours ago

नई दिल्ली: दिल्ली में हालिया अग्निकांड के बाद नगर निगम (MCD ) ने अवैध निर्माणों और नियमों का उल्लंघन करने वाली संपत्तियों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में निगम ने अब तक 82 अवैध संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है, जबकि 43 संपत्तियों को सील किया गया है।

एमसीडी अधिकारियों के अनुसार, राजधानी के विभिन्न जोनों में संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में भवन नियमों का उल्लंघन, अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अवैध निर्माणों को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है।

नगर निगम का कहना है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जिन इमारतों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के तहत संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों के विपरीत संचालित होने वाली संपत्तियों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। एमसीडी का यह अभियान राजधानी में सुरक्षित और व्यवस्थित शहरी ढांचे को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisement