• होम
  • दिल्ली
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र विकास एवं जन विश्वास को समर्पित केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर रेखा गुप्ता एवं हर्ष मल्होत्रा ने एक जनसभा क्षेत्रीय विधायक कपिल मिश्रा की उपस्थिती में करावल नगर विधानसभा को दी 138 करोड़ रूपये की सीवर विकास योजना की सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र विकास एवं जन विश्वास को समर्पित केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर रेखा गुप्ता एवं हर्ष मल्होत्रा ने एक जनसभा क्षेत्रीय विधायक कपिल मिश्रा की उपस्थिती में करावल नगर विधानसभा को दी 138 करोड़ रूपये की सीवर विकास योजना की सौगात

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर 5 जून पर्यावरण दिवस से 21 जूना योग दिवस तक भारतीय जनता पार्टी एक सेवा समर्पण पखवाड़ा मना रही है जिसके अंतर्गत दिल्ली भाजपा दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आज से जनसम्पर्क […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 7, 2026 11:43 pm IST, Published 18 seconds ago

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर 5 जून पर्यावरण दिवस से 21 जूना योग दिवस तक भारतीय जनता पार्टी एक सेवा समर्पण पखवाड़ा मना रही है जिसके अंतर्गत दिल्ली भाजपा दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आज से जनसम्पर्क कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से केन्द्र सरकार एवं दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को भी भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच रखेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र विकास एवं जन विश्वास को समर्पित केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आज करावल नगर विधानसभा में दिल्ली भाजपा ने पहली जनसभा का आयोजन किया जिसको दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने क्षेत्रीय विधायक एवं दिल्ली सरकार में मंत्री श्री कपिल मिश्रा की उपस्थिती में सम्बोधित करके करावल नगर विधानसभा को 138 करोड़ रूपये की सीवर विकास योजना की सौगात दी।

सांसद मनोज तिवारी, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, विधायक अजय महावर, उत्तर पूर्वी जिला भाजपा अध्यक्ष डा. यू.के चौधरी ने भी जनसभा को सम्बोधित किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि विगत 12 साल में से 11 साल भाजपा विपक्ष में थी फिर भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार दिल्ली विकास इन्फ्रास्ट्रक्चर दिया, ना जाने कितनी रोड, मेट्रो रेल एवं दिल्ली मेरठ रेल लाइन दिया तो वहीं भारत मंडपम एवं द्वारका में नया कॉम्प्लेक्स बना कर दिल्ली को वर्ल्ड क्लास मीटिंग सेंटर बना दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में केन्द्र सरकार की दिल्ली को दी विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि आज हमने मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के साथ जहां करावल नगर को 138 करोड़ रूपए की सीवर विकास योजना दी है तो वहीं सोनिया विहार से वजीराबाद तक हमने यमुना जल को भी लगभग निर्मल कर दिया है।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि करावल नगर क्षेत्र लंबे समय से जल निकासी, सीवर व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और आधारभूत ढांचे से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा था। दिल्ली सरकार इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और आज का शिलान्यास उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य केवल घोषणाएं करना नहीं बल्कि धरातल पर परिणाम देना है। इसी सोच के साथ करावल नगर क्षेत्र में सीवर नेटवर्क के विस्तार, जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक वर्ष में करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में ₹300 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री विकास निधि, विधायक निधि तथा यमुना पार विकास बोर्ड के माध्यम से क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति दी गई है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ₹138 करोड़ की सीवर लाइन परियोजना जारी हो गई है। सोनिया विहार, मिलन गार्डन, चौहान पट्टी और सभापुर एक्सटेंशन सहित विभिन्न क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाने का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त पुरानी जलापूर्ति लाइनों को बदलने, पुराने सीवरों की मशीनों से सफाई कराने तथा पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए भी लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार जलापूर्ति और जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 3 अटल कैंटीन की शुरुआत की जा चुकी है।इसके अतिरिक्त तीन आरोग्य मंदिर भी स्वीकृत किए गए हैं ताकि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा एक नए अस्पताल की मांग भी उनके संज्ञान में आई है और दिल्ली सरकार भविष्य में इस दिशा में भी सकारात्मक पहल करेगी। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि करावल नगर और यमुनापार के विकास के लिए आवश्यक प्रत्येक सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभापुर एक्सटेंशन में गलियों के निर्माण, रामपाल चौक से शिव मंदिर तक सड़क एवं नाला निर्माण तथा विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत ढांचे को मजबूत करने के कार्य भी प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उन क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है जो वर्षों तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहे।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सिग्नेचर ब्रिज से पुश्ता मार्ग तक सड़क के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण की दिशा में सरकार गंभीरता से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियों और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के समन्वय से इस परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया विहार क्षेत्र में यमुना तट के किनारे एक आधुनिक और आकर्षक रिवर फ्रंट विकसित करने की संभावनाओं पर भी सरकार विचार कर रही है। उनका मानना है कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास और पर्यटन को नई दिशा दे सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर विहार, सभापुर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल, मजबूत सीवर व्यवस्था और बेहतर सड़क नेटवर्क की जनता की वर्षों पुरानी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद लाखों नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और क्षेत्र के जीवन स्तर में व्यापक सुधार आएगा।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना और दिल्ली को आधुनिक, विकसित एवं सुविधासंपन्न राजधानी के रूप में स्थापित करना है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि करावल नगर सहित पूरी दिल्ली में विकास कार्यों की गति और तेज़ की जाएगी, ताकि प्रत्येक नागरिक को बेहतर जीवन, बेहतर सुविधाएं और बेहतर भविष्य मिल सके।

दिल्ली के जल मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में उनके मुख्यमंत्री 11 साल में करावल नगर में सीवर लाइन नहीं डाल पाए लेकिन पूरी दिल्ली में जगह-जगह शराब के ठेके जरूर खोल दिये। एसटीपी और सीवर लाइन का काम न होने से गन्दा पानी सीधे यमुना जी को दूषित करता रहा। आज करावल नगर की कॉलोनियों में 43 किलोमीटर लम्बी सीवर लाइनों के काम का शुभारम्भ हो रहा है। पूरी दिल्ली में सभी विधानसभाओं के लिए अब लगातार सीवर लाइनों का ऐतिहासिक स्तर पर काम चल रहा है।

कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री और करावल नगर से विधायक श्री कपिल मिश्रा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने अपने 11 सालों में ओ-जोन और नक़्शे में नाम न होने के नाम पर सीवर लाइन का जाल बिछाने का कोई प्रयास नहीं किया। इससे लोगों कि जिंदगी भर की कमाई से बने घर गड्ढे में धंस जाते थे। जो लाइन डाली गईं वो कभी चालू नहीं हुई। आज करावल नगर की 4 कॉलोनियों में सीवर लाइन डालने व अन्य विकास कार्यों के लिए 150 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारम्भ किया जा रहा है। सोनिया विहार में पहले ही सीवर लाइन बिछाने का कार्य काफ़ी हद तक पूरा हो गया है। जो लाइन कभी चालू न हो पाई उनकी सफाई करवाकर पहली बार चालू करवाया जा रहा है।क्षेत्र में अब हर गली पक्की बनेगी और हर घर सीवर से जुड़ेगा।

श्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व को 12 साल पूरे हुए हैं। प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में विकसित भारत लक्ष्य में विकसित दिल्ली और विकसित करावल नगर का महत्वपूर्ण योगदान होगा।

श्री कपिल मिश्रा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के 11 सालों में दिल्ली सचिवालय के जो कार्यालय जनता के लिए खुलते नहीं थे, माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में पिछले सवा साल से वो कार्यालय बंद नहीं हो रहे। उन्होंने कहा कि आज हर मोर्चे पर नाकाम रहा विपक्ष, नये नामों से पिछले दरवाजे से घुसना चाह रहा है। लेकिन दिल्ली और देश की जनता देश को अस्थिर करने के किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देगी।

सांसद श्री मनोज तिवारी ने कहा की 2014 में जब मैंने उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र से पहला चुनाव लड़ा था तो यह दिल्ली का सबसे पिछड़ा क्षेत्र था पर प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने हमारे उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र को इतनी विकास योजनाएं दीं की आज करावल नगर, घौंडा, बाबरपुर, मुसताफाबाद जैसे क्षेत्र मध्यम वर्गीय लोगों की भी पसंद बन रहे हैं।

Advertisement