• होम
  • दिल्ली/NCR
  • स्वच्छता, वृक्षारोपण और ह्यूमन चेन के साथ यमुना को स्वच्छ रखने का संकल्प

स्वच्छता, वृक्षारोपण और ह्यूमन चेन के साथ यमुना को स्वच्छ रखने का संकल्प

नई दिल्ली : सिग्नेचर ब्रिज, यमुना घाट, दिल्ली यमुना संसद स्वस्ति दास सेवा संस्थान ( SDSS ), एवं रिवर क्लीनअप के संयुक्त तत्वावधान में आज 19 जुलाई रविवार को सिग्नेचर ब्रिज यमुना घाट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिल्ली वासियों को माँ […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 19, 2026 10:14 pm IST, Published 20 hours ago

नई दिल्ली : सिग्नेचर ब्रिज, यमुना घाट, दिल्ली यमुना संसद स्वस्ति दास सेवा संस्थान ( SDSS ), एवं रिवर क्लीनअप के संयुक्त तत्वावधान में आज 19 जुलाई रविवार को सिग्नेचर ब्रिज यमुना घाट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिल्ली वासियों को माँ यमुना के संरक्षण के प्रति जागरूक करना और नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाना था।

Gauravshali Bharat

सुबह से ही बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घाट पर एकत्र होकर सफाई अभियान में भाग लिया। घाट पर जमा कचरा, प्लास्टिक और पूजा सामग्री को एकत्र कर निस्तारित किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में छायादार और फलदार पौधे भी लगाए गए।

कार्यक्रम की सबसे खास झलक ह्यूमन चेन रही। यमुना घाट पर सभी स्वयंसेवकों ने हाथों में हाथ मिलाकर एक लंबी ह्यूमन चेन बनाई और “यमुना बचाओ, दिल्ली बचाओ” के नारे लगाए। इस ह्यूमन चेन के माध्यम से जनता को एकता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर यमुना संसद और से *विनय दास जी ने संबोधित करते हुए कहा:  

_”यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की जीवनरेखा है। हम सभी दिल्ली के नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से ही यमुना को पुनर्जीवित किया जा सकता है। सरकार अपना काम करे, जनता अपना काम करे। मेरा सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि धार्मिक मूर्तियाँ, फोटो फ्रेम, प्लास्टिक और पूजा सामग्री यमुना में विसर्जित न करें। माँ यमुना हमें जीवन देती हैं, उन्हें स्वच्छ रखना हमारा धर्म भी है और सामाजिक जिम्मेदारी भी।”_

कार्यक्रम के दौरान लोगों को यमुना की जैव विविधता और नदी किनारे हरियाली के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे नदी को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक मुक्त अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

आयोजकों ने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर चलाया जाएगा ताकि यमुना को फिर से स्वच्छ और निर्मल बनाया जा सके।

Advertisement