• होम
  • दिल्ली/NCR
  • आरपीआई के राष्ट्रीय स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र में जुटेंगे कार्यकर्ता

आरपीआई के राष्ट्रीय स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र में जुटेंगे कार्यकर्ता

संजय सिन्हा ने किया आह्वान नई दिल्ली/नवी मुंबई। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई-ए) के राष्ट्रीय स्थापना दिवस के अवसर पर 3 अक्टूबर को महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पार्टी का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों और जिलों से पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। संबंधित खबरें दिल्ली में […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • September 27, 2026 8:55 am IST, Published 1 hour ago

संजय सिन्हा ने किया आह्वान

नई दिल्ली/नवी मुंबई। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई-ए) के राष्ट्रीय स्थापना दिवस के अवसर पर 3 अक्टूबर को महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पार्टी का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों और जिलों से पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

आरपीआई-ए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा ने कार्यकर्ताओं और महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तर भारतीय समाज के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की विचारधारा और नीतियों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

संजय सिन्हा ने अपने संदेश में कहा कि महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तर भारतीय, युवा साथी और समाज के सभी वर्गों के लोग इस अवसर पर आगे आएं और कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आरपीआई के स्थापना दिवस का यह आयोजन कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक विचारों के आदान-प्रदान का भी अवसर है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता आरपीआई के जिला अध्यक्ष महेश करेंगे। इस दौरान पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहेंगे।

संजय सिन्हा ने पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इसकी शोभा बढ़ाएं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विचारों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं।

Advertisement