अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार

नई दिल्ली: द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हरियाणा से अवैध रूप से शराब लाकर दिल्ली में सप्लाई करने की तैयारी में था। गश्त और निगरानी के दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली, जिसके आधार पर […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 17, 2026 5:49 pm IST, Published 1 hour ago

नई दिल्ली: द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हरियाणा से अवैध रूप से शराब लाकर दिल्ली में सप्लाई करने की तैयारी में था।

गश्त और निगरानी के दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब हरियाणा से दिल्ली लाई गई थी और इसे विभिन्न इलाकों में खपाने की योजना थी।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

 

Advertisement