आर्य विद्यालयों के बच्चों की भाषण प्रतियोगिता

नई दिल्ली : दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के अन्तर्गत आर्य विद्या परिषद द्वारा निर्धारित प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में आज आर्य विद्यालयों के बच्चों की भाषण प्रतियोगिता सुशील राज आर्य विद्या मंदिर, आर्य समाज गोविंद पुरी में सफलता पूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में अनेक विद्यालयों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। संबंधित खबरें बिहार में […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 5, 2026 9:38 pm IST, Published 29 seconds ago

नई दिल्ली : दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के अन्तर्गत आर्य विद्या परिषद द्वारा निर्धारित प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में आज आर्य विद्यालयों के बच्चों की भाषण प्रतियोगिता सुशील राज आर्य विद्या मंदिर, आर्य समाज गोविंद पुरी में सफलता पूर्वक संपन्न हुई।

इस प्रतियोगिता में अनेक विद्यालयों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

आयोजकों ने कक्षाओं के अनुसार तीन ग्रुप बनाए थे।

प्रतियोगिता के विषय भी पर्याप्त रोचक और उपयोगी थे। पहले ग्रुप में छोटी कक्षाओं के बच्चे थे। विषय था ‘खान पान की बदलती तस्वीर ‘। इसमें बच्चों ने अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए पैकट बंद वस्तुओं का निषेध करते हुए सात्विक भोजन पर बल दिया। छोटे बच्चों ने अत्यंत आत्मविश्वास के साथ इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।विषय इस ग्रुप के बच्चों के अनुकूल था।इस आयु के बच्चे यदि सही खानपान समझ लेंगे तो देश का नौनिहाल स्वस्थ रहेगा।

Gauravshali Bharat

दूसरे ग्रुप का विषय था ‘जीवन में माता पिता और शिक्षक की भूमिका ‘ । यह विषय बच्चों को समझाने में पर्याप्त था कि माता पिता और शिक्षक का स्थान जीवन में सर्वोच्च और अहं है। हमें उनका सम्मान करना चाहिए।

तृतीय ग्रुप में सीनियर बच्चे थे। इन्हें विषय दिया गया था ‘जीवन में सिमटते हुए रिश्ते ‘ ।

आज भौतिक वादी संस्कृति में जब बच्चे विदेशी खान पान और रहन सहन की ओर आकृष्ट हो रहे हैं, ऐसे में आर्य विद्या परिषद द्वारा निर्धारित ऐसे विषय एक सुखद बयार की तरह हैं जो आने वाली पीढ़ी को दिशा दे रहा है।

सभी वर्गों में बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार और सभी प्रतियोगियों को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र दिए गए।

इस कार्यक्रम में श्री राजकुमार जी, श्री सुरेश चंद्र गुप्ता जी,श्रीमती वीना आर्या जी,श्रीमती उमा शशि दुर्गा जी, श्रीमती तृप्ता शर्मा जी, श्रीमती अर्चना पुष्करणा जी, श्रीमती वंदना शर्मा जी व अन्य अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के उपरांत दोपहर के भोजन की व्यवस्था विद्यालय की ओर से की गई।

कार्यक्रम की सुन्दर व्यवस्था में सहयोग के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती किरण कोहली जी का धन्यवाद व आभार किया।

Advertisement