• होम
  • मध्य प्रदेश
  • कूनो नेशनल पार्क में चीतों के भोजन पर 3 साल में ₹1.89 करोड़ खर्च

कूनो नेशनल पार्क में चीतों के भोजन पर 3 साल में ₹1.89 करोड़ खर्च

विधानसभा में सरकार ने दी जानकारी भोपाल: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के भोजन पर पिछले तीन वर्षों में 1 करोड़ 89 लाख 92 हजार 826 रुपये खर्च किए गए हैं। इस दौरान चीतों के लिए 54,411.36 किलोग्राम भैंस और बकरे का मांस खरीदा गया। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 22, 2026 9:59 am IST, Published 3 hours ago

विधानसभा में सरकार ने दी जानकारी

भोपाल: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के भोजन पर पिछले तीन वर्षों में 1 करोड़ 89 लाख 92 हजार 826 रुपये खर्च किए गए हैं। इस दौरान चीतों के लिए 54,411.36 किलोग्राम भैंस और बकरे का मांस खरीदा गया।

यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को विधानसभा में विधायक बाबू जंडेल के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

टेंडर प्रक्रिया पर सरकार का जवाब

विधानसभा में यह भी सवाल उठाया गया कि क्या चीतों के लिए मांस सप्लाई का ठेका हर बार एक ही पसंदीदा ठेकेदार को दिया जाता है।

इस पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हर वर्ष मध्य प्रदेश टेंडर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत टेंडर आमंत्रित किए जाते हैं। शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद ही सप्लायर का चयन किया जाता है।

उन्होंने कहा कि किसी चहेते ठेकेदार को मनमाने तरीके से टेंडर देने का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुरूप और पारदर्शी तरीके से संचालित की जाती है।

कूनो में चल रहा है चीता पुनर्वास परियोजना

गौरतलब है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता पुनर्वास परियोजना के तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों का संरक्षण किया जा रहा है। उनके भोजन, स्वास्थ्य और देखभाल के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि भारत में चीतों की आबादी को फिर से स्थापित किया जा सके।

विधानसभा में दी गई इस जानकारी के बाद चीतों के भोजन पर हुए खर्च और टेंडर प्रक्रिया को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Advertisement