इन प्रतिबंधों का उद्देश्य संवेदनशील AI तकनीक के दुरुपयोग को रोकना और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े जोखिमों को कम करना बताया जा रहा है। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि अत्याधुनिक एआई मॉडल्स का नियंत्रण मुख्य रूप से अमेरिका के भीतर ही रहे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैसले के बाद अब एंथ्रोपिक को अपने एक्सेस और उपयोग नीतियों में बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं, खासकर उन टीमों और यूजर्स के लिए जो अमेरिका के बाहर काम कर रहे हैं।
यह कदम वैश्विक AI इंडस्ट्री में नए तरह की “टेक बाउंड्रीज़” खड़ी कर सकता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय सहयोग और रिसर्च पर भी असर पड़ने की संभावना है।