• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • राम मंदिर चंदा विवाद पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, बोले- ‘सच बोलूंगा तो विवाद में फंस जाऊंगा’

राम मंदिर चंदा विवाद पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, बोले- ‘सच बोलूंगा तो विवाद में फंस जाऊंगा’

गोंडा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि वह इस मामले में पूरी सच्चाई सामने रखेंगे तो इससे कई लोगों को ठेस पहुंच सकती है और वह स्वयं भी विवादों में घिर सकते […]

Advertisement
Brij Bhushan SharanSingh
Gauravshali Bharat News
  • June 11, 2026 12:29 pm IST, Published 2 months ago

गोंडा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि वह इस मामले में पूरी सच्चाई सामने रखेंगे तो इससे कई लोगों को ठेस पहुंच सकती है और वह स्वयं भी विवादों में घिर सकते हैं।

गोंडा में मीडिया से बातचीत के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “अगर मैं सच बोलूंगा तो बहुत चोट लगेगी और मैं विवाद में फंस जाऊंगा, क्योंकि वे लोग बहुत ताकतवर हैं। इसलिए डर के मारे मैं सच नहीं बोल रहा हूं।”

हालांकि, उन्होंने अपने बयान में किसी व्यक्ति या संस्था का नाम नहीं लिया और न ही कथित विवाद के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

बृजभूषण शरण सिंह के इस बयान को लेकर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक वर्गों की प्रतिक्रियाओं का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल उनके बयान ने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा विवाद को लेकर नई बहस को जन्म दे दिया है।

 

Advertisement