पंजाब-हरियाणा में महंगा हुआ सफर

8 टोल प्लाजा पर बढ़ा टोल टैक्स; नई दरें लागू चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब अधिक टोल टैक्स चुकाना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राज्य के आठ प्रमुख टोल प्लाजा पर टोल दरों में 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 15, 2026 9:34 am IST, Published 1 day ago

8 टोल प्लाजा पर बढ़ा टोल टैक्स; नई दरें लागू

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब अधिक टोल टैक्स चुकाना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राज्य के आठ प्रमुख टोल प्लाजा पर टोल दरों में 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें मंगलवार से प्रभावी हो गई हैं।

इस फैसले के बाद चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन, फरीदकोट, बठिंडा, अबोहर, मौड़ और संगरूर की ओर यात्रा करने वाले निजी वाहन चालकों और व्यावसायिक वाहनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

प्रमुख टोल प्लाजा की नई दरें

घुलाल टोल प्लाजा (चंडीगढ़-खरड़-लुधियाना हाईवे)

  • कार और हल्के वाहन: ₹115 (एक तरफ), ₹170 (दोतरफा)
  • बस: ₹390
  • ट्रक: ₹580

कोट करोर टोल प्लाजा (अमृतसर-तरनतारन-हरिके-फरीदकोट-बठिंडा NH-15)

  • कार: ₹50 (एक तरफ), ₹70 (दोतरफा)
  • बस: ₹165
  • ट्रक: ₹250

काला टिब्बा टोल प्लाजा

  • कार: ₹50 (एक तरफ), ₹80 (दोतरफा)
  • बस: ₹175
  • ट्रक: ₹265

शेखूपुरा टोल प्लाजा

  • कार: ₹55 (एक तरफ), ₹85 (दोतरफा)
  • बस: ₹185
  • ट्रक: ₹280

लहराबेगा टोल प्लाजा

  • कार: ₹80 (एक तरफ), ₹120 (दोतरफा)
  • बस: ₹270
  • ट्रक: ₹400

खुइयां सरवर टोल प्लाजा

  • कार: ₹105 (एक तरफ), ₹155 (दोतरफा)
  • बस: ₹350
  • ट्रक: ₹520

कालाझार टोल प्लाजा

  • कार: ₹115 (एक तरफ), ₹175 (दोतरफा)
  • बस: ₹390
  • ट्रक: ₹585

पाइंड टोल प्लाजा

  • कार: ₹95 (एक तरफ), ₹145 (दोतरफा)
  • बस: ₹325
  • ट्रक: ₹485

एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार, टोल दरों में यह संशोधन थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित टोल निर्धारण प्रणाली के तहत किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष जिन टोल प्लाजा पर शुल्क में कमी की गई थी, उन्हें संशोधित व्यवस्था के तहत दोबारा बहाल किया गया है।

बताया गया है कि पंजाब और हरियाणा क्षेत्र के 50 से अधिक टोल प्लाजा पर नई दरें अधिसूचित की गई हैं। ऐसे में नियमित रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों और मालवाहक वाहनों के परिचालकों की यात्रा लागत में बढ़ोतरी होगी।

Advertisement