बुलंदशहर को योगी की सौगात, ₹574 करोड़ की 57 परियोजनाएं

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर जनपद में ₹574 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास, सुशासन, सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए मानक […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 18, 2026 7:00 pm IST, Published 4 hours ago

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर जनपद में ₹574 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास, सुशासन, सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रही है तथा उत्तर प्रदेश आज देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है।

Gauravshali Bharat

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आधारभूत संरचना के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। बुलंदशहर आज कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास का नया द्वार बनेगा। मुख्यमंत्री ने अपने उदबोधन में कहा कि पश्चिमी उ0 प्र0 की समृद्वि के साथ साथ भारत की समृद्वि का एक आधार बनेगा। कनेक्टिवटी की दृष्टि से बुलन्दशहर इतना बेहतरीन हो रहा है। एयरपोर्ट भले की डा. महेश शर्मा जी द्वारा जेवर में बनवाया गया हो लेकिन उसका सर्वाधिक लाभ बुलन्दशहर हो मिलने वाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, निवेश, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन 57 विकास परियोजनाओं से बुलंदशहर सहित पूरे क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी तथा आमजन के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Advertisement