• होम
  • दिल्ली/NCR
  • GEN-Z सम्मेलन में विकसित भारत 2047 का युवा विजन रखा गयाः रमेश बिधूड़ी

GEN-Z सम्मेलन में विकसित भारत 2047 का युवा विजन रखा गयाः रमेश बिधूड़ी

नयी दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली के पूर्व सांसद श्री रमेश बिधूड़ी जी द्वारा तुगलकाबाद ग्राउंड, एम.बी. रोड़, में ‘GEN-Z सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। जिसमें दक्षिणी दिल्ली जिला के लगभग 2500 युवाओं ने सहभागिता की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय गृह, विद्युत, शहरी विकास व शिक्षा मंत्री दिल्ली सरकार श्री आशीष सूद जी […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • August 2, 2026 8:35 pm IST, Published 2 hours ago

नयी दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली के पूर्व सांसद श्री रमेश बिधूड़ी जी द्वारा तुगलकाबाद ग्राउंड, एम.बी. रोड़, में ‘GEN-Z सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। जिसमें दक्षिणी दिल्ली जिला के लगभग 2500 युवाओं ने सहभागिता की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय गृह, विद्युत, शहरी विकास व शिक्षा मंत्री दिल्ली सरकार श्री आशीष सूद जी उपस्थित रहे।

इस दौरान पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने अपने सम्बोधन में कहा कि युवा देश की आबादी का सबसे जीवंत और संसाधन पूर्ण हिस्सा है, इनकी सामाजिक परिवर्तन, आर्थिक विकास के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका है। जिसमें 65 करोड़ 18-35 वर्ष के तथा 65 प्रतिशत जनसंख्या 35 वर्ष से नीचे है। औसतन आयु जापान 58 वर्ष, चीन 37 वर्ष व भारत 29 वर्ष है।

Gauravshali Bharat

उन्होंने आगे बताया कि जब-जब युवाओं ने संघर्ष किया तब-तब पिछड़ा और उपेक्षित वर्ग को शिक्षा-शासन-सत्ता में भागीदारी मिली है। मंडल कमीशन से 27 प्रतिशत ओबीसी को बगैर एस.सी., एस.टी, ओबीसी काटे इम्प्लाॅयबल यूथ 10 प्रतिशत आर्थिक रूप से पिछड़े हुए को आरक्षण। अभी तक की सरकारों ने डिग्री तो दी, पढ़ाई के आंकड़े तो बढ़ाये, लेकिन युवाओं को क्या मिला। बिधूड़ी ने मोदी सरकार की युवाओं के उत्थान की नीति व उपलब्धियों के विषय में बताया कि नई शिक्षा नीति जिसमें भारतीय संस्कृति के मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रणाली हो, 7 दशकों में सिर्फ 8 एम्स बने जो आज 23 एम्स हैं, प्रधानमंत्री श्री योजना में 14500 विद्यालयों को विकसित अपगे्रड किया जायेगा, कौशल विकास योजना में 1.6 करोड़ लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है, मुद्रा योजना में 57.79 करोड़ लोन मंजूर किए गए जिसमें 69 प्रतिशत महिलाओं को दिया गया है, शिशु 50 हजार, किशोर 5 लाख व तरूण 10 लाख तक। स्टार्टअप 2016 में आई – 100 गुना 10 हजार करोड़ का फंड स्थापित किया, 2.30 लाख स्टार्टअप को पिछले 5 वर्ष मे रिकाॅग्नाइज किया। 2017 से 23 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन हुआ। स्टैंड-अप इंडिया योजना में लगभग 7,351 करोड़ रुपये की राशि पात्र लाभार्थियों (विशेषकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उद्यमियों) को ऋण के रूप में प्रदान की गई, 10 लाख से 1 करोड़ जिसमें हर बैंक को 1.5 अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को देना अनिवार्य है। उन्होंने आगे कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र, अमृत पीढ़ी ही विकसित भारत-2047 की आधार शिला है, युवा केवल भविष्य नहीं, वर्तमान के परिवर्तनकर्ता हैं। मोदी सरकार के वीजन में युवाओं को वोट बैंक नहीं, विकास का भागीदार बनाया है, स्किल, स्केल और स्पीड पर आधारित विकास, माई भारत के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा गया। शिक्षा को रोजगार एवं कौशल से जोड़ा, डिजिटल शिक्षा, स्वयं दिक्षा का विस्तार। स्किल इंडिया मिशन से करोड़ो युवाओं को प्रशिक्षण, खेलो इंडिया अभियान के माध्यम से देशभर में प्रतिभाओं की पहचान एवं प्रशिक्षण। 1,000़ खेलो इंडिया केंद्र स्थापित किए गए। प्रधानमंत्री जी की नीतियों ने युवाओं को नौकरी खोजने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनाया। विकसित भारत केवल सरकार का नहीं, 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है। बिधूड़ी ने कहा कि युवा अपने उज्जवल भविष्य के लिए मेहनत करें अपनी ऊर्जा दूसरे की राजनीति के लिए ना लगाए, टूल्स ना बने किसी का।

इस अवसर पर दक्षिणी दिल्ली जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलबीर सिंह बल्ली, निगम पार्षद गुड्डी रविन्द्र चैधरी, निखिल चपराना, पूर्व निगम पार्षद नीरज गुप्ता, राजपाल पोसवाल, पूनम भाटी सहित जिले व मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता विरेन्द्र महाराज, रमेश सिसोदिया, मिन्टू शर्मा, नीतू पुरी, सुनील एडवोकेट, बलजीत गार्कल, आयुष राणा, प्रदीप मुन्डे, चन्द्रपाल बैरवा, महेन्द्र कलोसिया, प्रीतम सिवास, संजीव भड़ाना, मनीष बिधूड़ी, लखविन्दर सिंह, हंसा नागर, नरेश बैसला, सचिन मावी, मीनू झा, जय सिंह, राजेश राजौरा, अमित चैधरी, कुबेर शर्मा, अंकित जुनैजा, दीपक टक्कर, संजय राठौर, मोहित शाक्या, विजेन्द्र भड़ाना, संजय रैक्सवाल, दीपक खानपुरिया आदि उपस्थित रहे।

Advertisement