• होम
  • पंजाब
  • मोहाली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं फैलने से अफरा-तफरी; कई यात्री घायल

मोहाली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं फैलने से अफरा-तफरी; कई यात्री घायल

पंजाब के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (मोहाली) पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब IndiGo की फ्लाइट 6E108 के लैंड करने के तुरंत बाद विमान के अंदर धुआं फैल गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना सीट नंबर 39-40 के पास रखे एक पावर बैंक में विस्फोट के कारण हुई। प्रत्यक्षदर्शियों […]

Advertisement
mohali
Gauravshali Bharat News
  • May 5, 2026 7:09 pm IST, Published 1 hour ago

पंजाब के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (मोहाली) पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब IndiGo की फ्लाइट 6E108 के लैंड करने के तुरंत बाद विमान के अंदर धुआं फैल गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना सीट नंबर 39-40 के पास रखे एक पावर बैंक में विस्फोट के कारण हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही विमान जमीन पर उतरा, कुछ ही क्षणों में केबिन के अंदर धुआं फैलने लगा, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। स्थिति को गंभीर होते देख फ्लाइट में मौजूद क्रू मेंबर्स ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग और धुएं को नियंत्रित किया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि, धुआं भरने और अचानक पैदा हुई अफरा-तफरी के कारण यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसके बाद विमान को तुरंत पार्किंग बे पर ले जाया गया और इमरजेंसी गेट खोलकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए इमरजेंसी स्लाइड का इस्तेमाल किया गया।

Gauravshali Bharat

इस दौरान स्लाइड से उतरते समय 5 से 6 यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ बुजुर्ग भी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

एक यात्री सौरभ ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ गोवा से हैदराबाद होते हुए चंडीगढ़ लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी स्लाइड से उतरते समय उनकी पत्नी का पैर मुड़ गया, जिसे बाद में अस्पताल में फ्रैक्चर पाया गया। डॉक्टरों ने उनके ऑपरेशन की सलाह दी है।

घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा। फिलहाल एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो प्रबंधन ने इस मामले पर विस्तृत बयान जारी नहीं किया है, लेकिन हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर पावर बैंक में विस्फोट को ही इस घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

यह घटना विमान यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करती है।

Advertisement