• होम
  • बिहार
  • बिहार में 208 नए डिग्री कॉलेजों की तैयारी तेज, 9,152 शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती का रास्ता साफ

बिहार में 208 नए डिग्री कॉलेजों की तैयारी तेज, 9,152 शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती का रास्ता साफ

पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा 208 नए डिग्री कॉलेज स्थापित करने की योजना के तहत बड़ी संख्या में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों का सृजन किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्य सहित कुल 6,656 सहायक प्राध्यापकों और 2,496 कर्मचारियों के पदों […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 5, 2026 8:23 pm IST, Published 2 hours ago

पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा 208 नए डिग्री कॉलेज स्थापित करने की योजना के तहत बड़ी संख्या में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों का सृजन किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्य सहित कुल 6,656 सहायक प्राध्यापकों और 2,496 कर्मचारियों के पदों का सृजन पूरा कर लिया है। इसके साथ ही इन सभी पदों की स्वीकृति की जानकारी महालेखाकार को भी भेज दी गई है।

इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद अब कुल 9,152 शिक्षक और कर्मचारियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इससे राज्य के नए कॉलेजों में शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने महालेखाकार को इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह कदम राज्य सरकार की ‘सात निश्चय-3’ योजना के अंतर्गत ‘उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य निश्चय’ के तहत उठाया गया है।

इस योजना का उद्देश्य उन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज स्थापित करना है, जहां अब तक उच्च शिक्षा संस्थान उपलब्ध नहीं थे। सरकार का मानना है कि इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में छात्रों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे और उच्च शिक्षा का दायरा और मजबूत होगा।

Advertisement