• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • प्री-पेड बिजली मीटर व्यवस्था खत्म, अब पोस्टपेड की तरह करेंगे काम

प्री-पेड बिजली मीटर व्यवस्था खत्म, अब पोस्टपेड की तरह करेंगे काम

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए स्मार्ट प्री-पेड बिजली मीटर व्यवस्था समाप्त करने का औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। अब सभी स्मार्ट प्री-पेड मीटर पोस्टपेड मीटर की तरह काम करेंगे। इस फैसले से उपभोक्ताओं को बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। ऊर्जा मंत्री ए.के. […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 7, 2026 9:12 pm IST, Published 1 week ago

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए स्मार्ट प्री-पेड बिजली मीटर व्यवस्था समाप्त करने का औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। अब सभी स्मार्ट प्री-पेड मीटर पोस्टपेड मीटर की तरह काम करेंगे। इस फैसले से उपभोक्ताओं को बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व सरकार ने निर्णय लिया था कि सभी स्मार्ट प्री-पेड मीटर अब पोस्टपेड व्यवस्था के तहत संचालित होंगे और अब उसी संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सरकार आगे भी आश्वस्त करती है कि बिजली बिल से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए जल्द ही विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कैम्प लगाए जाएंगे। इन कैम्पों में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा, ताकि बिलिंग व्यवस्था अधिक पारदर्शी और सरल बन सके। सरकार का दावा है कि इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी और बिजली सेवाओं में सुधार होगा।

Advertisement