• होम
  • देश
  • रक्षा मंत्री दो देशों की यात्रा पर रवाना, वियतनाम और दक्षिण कोरिया में बढ़ाएंगे रक्षा सहयोग

रक्षा मंत्री दो देशों की यात्रा पर रवाना, वियतनाम और दक्षिण कोरिया में बढ़ाएंगे रक्षा सहयोग

नई दिल्ली:  राजनाथ सिंह  दो देशों की महत्वपूर्ण यात्रा पर रवाना हो गए। उनकी यह यात्रा 18 से 19 मई तक वियतनाम और 19 से 21 मई, 2026 तक दक्षिण कोरिया में होगी। रवाना होने से पहले रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उनकी यात्रा का मुख्य […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 18, 2026 2:12 pm IST, Published 2 days ago

नई दिल्ली:  राजनाथ सिंह  दो देशों की महत्वपूर्ण यात्रा पर रवाना हो गए। उनकी यह यात्रा 18 से 19 मई तक वियतनाम और 19 से 21 मई, 2026 तक दक्षिण कोरिया में होगी।

रवाना होने से पहले रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य रणनीतिक सैन्य सहयोग को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वे रक्षा औद्योगिक साझेदारी को बढ़ाने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता तथा समुद्री सहयोग को नई दिशा देने पर विशेष जोर देंगे।

इस दौरे के दौरान राजनाथ सिंह दोनों देशों के शीर्ष नेताओं और रक्षा अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। माना जा रहा है कि इन बैठकों में रक्षा उत्पादन, सैन्य प्रशिक्षण, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

भारत लगातार हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। वियतनाम और दक्षिण कोरिया के साथ रक्षा सहयोग को भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के तहत महत्वपूर्ण माना जाता है।

Advertisement