नई दिल्ली: स्थित विज्ञान भवन में आयोजित “National Review of Swachh Bharat Mission-Urban 2.0” कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में स्वच्छता के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक कार्यों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया गया। इस दौरान प्रदेश में शहरी स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर किए गए नवाचारों एवं उपलब्धियों पर यूपी के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विशेष प्रकाश डाला गया।
बताया गया कि उत्तर प्रदेश ने वर्षों पुराने कचरे के पहाड़ों को खत्म करने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया है। कई शहरों में लैंडफिल साइटों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण तैयार किया गया है।
इसके साथ ही प्रदेश के कई नगरों को “जीरो वेस्ट सिटी” के रूप में विकसित किया गया है, जहाँ प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे का उसी दिन निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, डोर-टू-डोर कलेक्शन, कचरा पृथक्करण और रिसाइक्लिंग जैसे प्रयासों ने शहरी स्वच्छता को नई पहचान दी है। स्वच्छ भारत मिशन-Urban 2.0 के तहत उत्तर प्रदेश लगातार नए मानक स्थापित कर रहा है और देश के अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा का केंद्र बन रहा है।