• होम
  • बिहार
  • पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर RJD विधायक का तंज

पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर RJD विधायक का तंज

पटना:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  की विदेश यात्राओं को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक भाई वीरेन्द्र  ने निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्राएं देश के बड़े उद्योगपतियों के कारोबारी हितों से जुड़ी होती हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान भाई वीरेंद्र ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विदेशों […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 21, 2026 1:34 pm IST, Published 2 months ago

पटना:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  की विदेश यात्राओं को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक भाई वीरेन्द्र  ने निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्राएं देश के बड़े उद्योगपतियों के कारोबारी हितों से जुड़ी होती हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान भाई वीरेंद्र ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विदेशों में अडानी और अंबानी के व्यापार को बढ़ाने के लिए जाते हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “बाल न बचा, नींद पड़े अच्छा।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

आरजेडी विधायक ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रही है, जबकि सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है।

हालांकि, भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं का उद्देश्य भारत के वैश्विक संबंधों को मजबूत करना, निवेश लाना और देश के आर्थिक हितों को आगे बढ़ाना है। पार्टी नेताओं ने विपक्ष के आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी करार दिया है। बिहार की राजनीति में इस बयान के बाद सियासी बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।

Advertisement