हमीरपुर में नेशनल हाईवे-34 की बदहाल स्थिति और लगातार हो रहे हादसों को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बुजुर्ग कलेक्ट्रेट पहुंचे और सड़क सुधार की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर डिवाइडर निर्माण और सड़क चौड़ीकरण की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान भीषण गर्मी के कारण कई महिलाएं बेहोश हो गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि NH-34 पर पिछले चार महीनों में करीब 111 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी मांगों को सौंपने का इंतजार करते रहे। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क सुरक्षा को लेकर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।