29 PPS अधिकारियों को मिलेगा IPS प्रमोशन, UPSC को भेजे गए नाम

लखनऊ: Union Public Service Commission(UPSC ) की प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश के 29 पीपीएस अधिकारियों को जल्द IPS कैडर में प्रमोशन मिल सकता है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से अधिकारियों के नाम भेज दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि 1998 से 2000 बैच तक के अधिकारियों के नाम प्रमुख रूप […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 26, 2026 10:39 am IST, Published 1 hour ago

लखनऊ: Union Public Service Commission(UPSC ) की प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश के 29 पीपीएस अधिकारियों को जल्द IPS कैडर में प्रमोशन मिल सकता है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से अधिकारियों के नाम भेज दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि 1998 से 2000 बैच तक के अधिकारियों के नाम प्रमुख रूप से शामिल किए गए हैं, जबकि 2001 बैच के कुछ अधिकारियों के नामों पर भी प्रक्रिया जारी है।  प्रमोशन के लिए रिक्त पदों के सापेक्ष तीन गुना नाम भेजने का नियम लागू किया गया है। इस आधार पर चयनित अधिकारियों की सूची यूपीएससी को भेजी गई है, जहां सभी अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड की विस्तार से जांच की जाएगी।

जांच प्रक्रिया में अधिकारियों की गोपनीय प्रविष्टियां, विभागीय कार्यशैली और लंबित जांचों की भी समीक्षा होगी। 1998 बैच के कई वरिष्ठ PPS अधिकारियों के नाम इस प्रमोशन सूची में प्रमुखता से शामिल बताए जा रहे हैं।

प्रदेश में आईपीएस कैडर की कुल 29 रिक्तियों के सापेक्ष यह प्रमोशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। माना जा रहा है कि जुलाई 2026 में होने वाली विभागीय प्रोन्नति समिति (DPC) की बैठक के बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

Advertisement