स्वामी चिन्मयानंद ने 550 करोड़ की संपत्ति यूनिवर्सिटी के नाम की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ा एक बड़ा फैसला सामने आया है। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और  स्वामी चिन्मयानंद  ने करीब 550 करोड़ रुपये की संपत्ति यूनिवर्सिटी के नाम दान कर दी है। इस कदम को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।  स्वामी चिन्मयानंद स्वयं […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 27, 2026 6:00 pm IST, Published 26 seconds ago

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ा एक बड़ा फैसला सामने आया है। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और  स्वामी चिन्मयानंद  ने करीब 550 करोड़ रुपये की संपत्ति यूनिवर्सिटी के नाम दान कर दी है। इस कदम को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।

 स्वामी चिन्मयानंद स्वयं रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे, जहां संपत्ति हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई। वह मुमुक्ष आश्रम के अधिष्ठाता भी हैं और लंबे समय से शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं।

रजिस्ट्री प्रक्रिया के दौरान बरेली के उच्च शिक्षा अधिकारी ने दस्तावेज स्वीकार किए। बताया गया कि यह संपत्ति समाज और शिक्षा के हित में समर्पित की गई है।

स्वामी चिन्मयानंद ने इस अवसर पर कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि समाज में युवाओं के हाथों में हथियार नहीं बल्कि कलम होनी चाहिए, तभी देश और समाज मजबूत बनेगा।

उन्होंने जिस संस्थान को आगे बढ़ाने के लिए यह बड़ा निर्णय लिया है, वह पहले एसएस डिग्री कॉलेज के रूप में जाना जाता था, जिसे अब यूनिवर्सिटी का स्वरूप दिया जा चुका है। माना जा रहा है कि इस संपत्ति से शिक्षा संस्थान के विकास, शोध और छात्रों की सुविधाओं को नई दिशा मिलेगी।

स्थानीय स्तर पर इस फैसले को लेकर काफी चर्चा है और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।

Advertisement