• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • नवचयनित मिशन प्रबंधकों को मिला मंत्र: “लक्ष्य बड़ा है, संकल्प अटल हो, परिणाम जमीन पर दिखें”

नवचयनित मिशन प्रबंधकों को मिला मंत्र: “लक्ष्य बड़ा है, संकल्प अटल हो, परिणाम जमीन पर दिखें”

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल मार्ग निर्देशन में, दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब में सरकारी, अर्धसरकारी विभागों, संस्थाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें अत्यधिक दक्ष और सक्षम बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में दीनदयाल […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 15, 2026 9:44 pm IST, Published 2 hours ago

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल मार्ग निर्देशन में, दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब में सरकारी, अर्धसरकारी विभागों, संस्थाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें अत्यधिक दक्ष और सक्षम बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ मे उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के नवचयनित राज्य मिशन प्रबंधकों/मिशन प्रबंधकों के लिए दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ में 7 दिवसीय आवासीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन श्रीमती दीपा रंजन द्वारा कराया गया । यह प्रशिक्षण 8 से 14 जून तक आयोजित किया गया। रविवार को समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए अपर मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन श्री जयनाथ यादव ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके कार्य दायित्वों से अवगत कराया।

उन्होंने सभी को अनुशासन का पालन करने की सीख दी ताकि सभी नव चयनित प्रोफेशनल्स को अपनी अपनी थीम के लक्ष्य पूरे करने में समस्या नहीं आए।उनके द्वारा ये भी पृच्छा की गई कि सभी के द्वारा अपनी थीम की सामान्य जानकारी इस प्रशिक्षण में प्राप्त कर ली गई है अथवा नहीं।जिस पर सभी प्रोफेशनल्स द्वारा हाँ में अपनी स्वीकारोक्ति दी गई।

इस अवसर पर संयुक्त मिशन निदेशक श्री प्रवीणानंद ने कहा कि आज का मिशन से ग्रामीण परिवार की दीदियों में आत्मविश्वास बढ़ा है। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही है। प्रशिक्षण के दौरान मिशन की कार्यप्रणाली, उद्देश्य, रणनीति, वित्तीय प्रबंधन एवं स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई। प्रबंधकों को फील्ड-आधारित योजना निर्माण और परिणाम केंद्रित क्रियान्वयन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में संयुक्त मिशन निदेशक श्री चंद्रशेखर, संयुक्त मिशन निदेशक श्री प्रवीणा नन्द उपायुक्त श्री देवेंद्र ओझा, उपायुक्त श्रीमती नीति श्रीवास्तव,मुख्य वित्त लेखाधिकारी श्री नागेंद्र त्रिपाठी, लीड मानव संसाधन श्री करुणेश सिंहा, सहायक निदेशक डॉ सत्येंद्र गुप्ता, डॉ विनीता रावत, राज्य मिशन प्रबंधक श्री सत्यजीत शुक्ला, डॉ. अंजना चड्ढा, मिशन प्रबंधक श्री आलोक कुमार, डॉ. नन्दकिशोर साह, राष्ट्रीय संसाधन व्यक्ति डॉ. अनुपम पाण्डेय सहित सभी थीम के विशेषज्ञों ने विभिन्न दिवसों पर अपने विषय की जानकारी साझा की। समापन सत्र में राज्य ग्राम्य विकास संस्थान एवं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारी व कर्मचारी, प्रशिक्षणार्थी, प्रशिक्षण संकाय सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Advertisement