दिल्ली एयरपोर्ट पर 10 चीनी ड्रोन जब्त

कीमत 1.03 करोड़ रुपये; हॉन्ग-कॉन्ग से वियतनाम के रास्ते लाए गए नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने तीन भारतीय यात्रियों से करीब 1.03 करोड़ रुपये कीमत के 10 ड्रोन जब्त किए हैं। तीनों यात्री 25 सितंबर को हॉन्ग-कॉन्ग से वियतनाम होते हुए दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पहुंचे थे। खुफिया […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • September 30, 2026 9:23 am IST, Published 10 minutes ago

कीमत 1.03 करोड़ रुपये; हॉन्ग-कॉन्ग से वियतनाम के रास्ते लाए गए

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने तीन भारतीय यात्रियों से करीब 1.03 करोड़ रुपये कीमत के 10 ड्रोन जब्त किए हैं। तीनों यात्री 25 सितंबर को हॉन्ग-कॉन्ग से वियतनाम होते हुए दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पहुंचे थे। खुफिया सूचना के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने उन्हें ग्रीन चैनल पार करते समय रोक लिया।

कस्टम जांच के दौरान यात्रियों के सामान से चीनी कंपनी ऑटेल रोबोटिक्स के 10 MDX-1 ड्रोन बरामद हुए। इनके साथ 11 कंट्रोलर, 10 कैमरा गिंबल, 60 प्रोपेलर, 20 एंटीना और 40 जॉयस्टिक भी मिले। सामान में एक iPhone 18 Pro Max भी बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान एक यात्री ने बताया कि वह यह सामान अपने एक दोस्त के लिए लेकर आया था। अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों ने ड्रोन और अन्य सामान को कस्टम विभाग के सामने घोषित नहीं किया था। भारत में विदेशी ड्रोन के आयात पर प्रतिबंध है।

GPS के बिना भी उड़ सकते हैं ड्रोन

जब्त किए गए MDX-1 ड्रोन की तकनीकी क्षमता को लेकर भी कस्टम विभाग ने जानकारी जुटाई है। ये ड्रोन थर्मल कैमरा और लेजर रेंज फाइंडर से लैस बताए गए हैं और GPS के बिना भी उड़ान भर सकते हैं।

इनका 4T वर्जन करीब 42 मिनट तक उड़ान भरने और लगभग 15 किलोमीटर की ऑपरेशनल रेंज रखने में सक्षम बताया गया है। इसमें लेजर रेंज फाइंडर के जरिए करीब 1.2 किलोमीटर तक की दूरी मापने की क्षमता भी बताई गई है।

कस्टम विभाग अब जब्त ड्रोन और अन्य उपकरणों की जांच कर रहा है। अधिकारियों की जांच का मुख्य फोकस इनके आयात, उपयोग और भारत लाए जाने के उद्देश्य पर है।

Advertisement