• होम
  • दिल्ली/NCR
  • दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे प्रदर्शन: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे प्रदर्शन: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। इसी सिलसिले में शनिवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बैनर तले युवाओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 5 घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सुबह ही अमेरिका से दिल्ली […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 6, 2026 9:01 pm IST, Published 3 weeks ago

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। इसी सिलसिले में शनिवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बैनर तले युवाओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 5 घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सुबह ही अमेरिका से दिल्ली लौटे और हवाई अड्डे से सीधे प्रदर्शन स्थल पहुंचे। उनके हाथों में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की आत्मकथा और भारत के संविधान की प्रति थी।

अभिजीत दीपके ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री को शाम 5 बजे तक इस्तीफा दे देना चाहिए, अन्यथा यह आंदोलन पूरे देश में फैलाया जाएगा। हालांकि, प्रशासन की ओर से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन की अनुमति मिली थी, लेकिन दोपहर करीब 3:30 बजे अभिजीत दीपके की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद आज का धरना समय से पहले समाप्त करना पड़ा। इसके बाद वे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ वहां से रवाना हो गए।

CJP ने ऐलान किया है कि उनकी मांगें पूरी न होने पर अगले शनिवार, यानी 13 जून को देश भर के युवा एक बार फिर जंतर-मंतर पर जुटेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

Advertisement