• होम
  • हरियाणा
  • गुरुग्राम का ‘किंगडम ऑफ ड्रीम्स’ में लगी भीषण आग

गुरुग्राम का ‘किंगडम ऑफ ड्रीम्स’ में लगी भीषण आग

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित प्रतिष्ठित सांस्कृतिक और मनोरंजन केंद्र किंगडम ऑफ ड्रीम्स (Kingdom of Dreams) में बुधवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सेक्टर-29 स्थित इस लंबे समय से बंद पड़े परिसर से उठती ऊंची लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 15, 2026 4:25 pm IST, Published 1 hour ago

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित प्रतिष्ठित सांस्कृतिक और मनोरंजन केंद्र किंगडम ऑफ ड्रीम्स (Kingdom of Dreams) में बुधवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सेक्टर-29 स्थित इस लंबे समय से बंद पड़े परिसर से उठती ऊंची लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर के समय अचानक परिसर के एक हिस्से से धुआं उठना शुरू हुआ, जो देखते ही देखते भीषण आग में बदल गया। आग तेजी से इमारत के बाहरी हिस्से तक फैल गई, जिससे पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर विभाग और प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं।

फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग उस हिस्से में ज्यादा फैली, जहां थर्मोकोल और अन्य ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी। इसी वजह से धुएं की मात्रा काफी अधिक रही। दमकल कर्मियों ने कई घंटों तक लगातार मशक्कत कर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। अधिकारियों का कहना है कि आग पर नियंत्रण पाने के बाद पूरी इमारत की तकनीकी जांच की जाएगी।

फायर अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि उनका कार्यालय इसी परिसर के पीछे स्थित है। आग की सूचना मिलते ही तुरंत 5 से 6 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। उन्होंने कहा कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, क्योंकि यह परिसर काफी समय से बंद पड़ा हुआ है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय इमारत के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।

गौरतलब है कि किंगडम ऑफ ड्रीम्स में इससे पहले भी आग लगने की घटना सामने आ चुकी है। लगातार दूसरी बार आग लगने के बाद इस बंद पड़े परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने बताया कि आग पूरी तरह बुझने के बाद फॉरेंसिक और तकनीकी विशेषज्ञ घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Advertisement