अगरतला: त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ सोमवार को राज्य पुलिस मुख्यालय परिसर में मृत पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामला कथित तौर पर आत्महत्या से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। अनुराग धनखड़ को तुरंत अगरतला स्थित गोविंद बल्लभ पंत (GB) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अनुराग धनखड़ 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी थे और वर्ष 2025 में उन्होंने त्रिपुरा के डीजीपी का पदभार संभाला था। मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले थे।
प्रारंभिक रिपोर्टों में आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने अपनी सर्विस पिस्तौल का इस्तेमाल किया, लेकिन पुलिस ने कहा है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी दी जाएगी। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।