ताजमहल की खूबसूरती से प्रभावित हुईं टिफनी ट्रंप

आगरा: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प  की बेटी टिफ़नी ट्रम्प  ने शनिवार को अपने पति माइकल बाउलस के साथ ताजमहल का दौरा किया। निजी यात्रा पर भारत आईं टिफनी ने विश्व प्रसिद्ध स्मारक की भव्यता और स्थापत्य कला की सराहना करते हुए इसे बेहद आकर्षक बताया। दिल्ली से आगरा पहुंचने के बाद उनका कार्यक्रम शाम को ताजमहल […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 30, 2026 2:43 pm IST, Published 1 hour ago

आगरा: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प  की बेटी टिफ़नी ट्रम्प  ने शनिवार को अपने पति माइकल बाउलस के साथ ताजमहल का दौरा किया। निजी यात्रा पर भारत आईं टिफनी ने विश्व प्रसिद्ध स्मारक की भव्यता और स्थापत्य कला की सराहना करते हुए इसे बेहद आकर्षक बताया।

दिल्ली से आगरा पहुंचने के बाद उनका कार्यक्रम शाम को ताजमहल देखने का था, लेकिन होटल पहुंचते ही उन्होंने स्मारक के दर्शन की इच्छा जताई। इसके बाद सुरक्षा और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल उनकी यात्रा की व्यवस्था की। पूर्वी गेट से प्रवेश करने के बाद उन्होंने ताजमहल परिसर का भ्रमण किया और इसके इतिहास व निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

दौरे के दौरान टिफनी ट्रंप और माइकल बाउलस ने स्मारक परिसर में कुछ यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं। दोनों ने ताजमहल के वास्तुशिल्प, संगमरमर की नक्काशी और ऐतिहासिक महत्व में विशेष रुचि दिखाई। गाइड द्वारा उन्हें मुगलकालीन इतिहास, शाहजहां और मुमताज की कहानी तथा स्मारक के निर्माण से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया गया।

Gauravshali Bharat

टिफनी ने ताजमहल के निर्माण में प्रयुक्त संगमरमर के स्रोत और इसके निर्माण की अवधि के बारे में भी जानकारी ली। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्मारक की संरचना और उसके संरक्षण कार्यों को भी ध्यान से देखा।

करीब एक घंटे तक ताजमहल में समय बिताने के बाद टिफनी ट्रंप अपने होटल लौट गईं। उनकी यात्रा के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। विदेशी मेहमानों की इस यात्रा ने एक बार फिर ताजमहल की वैश्विक लोकप्रियता और आकर्षण को रेखांकित किया है।

 

Advertisement