इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जानकारी को लेकर उठ रहा है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों को जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग के संबंधों से जुड़ी खुफिया जानकारी पहले ही मिल चुकी थी। Axios की 10नवंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक को इस मामले में एक गोपनीय मेमो भेजा गया था। बताया गया है कि इसमेमो में एलिस हुआंग को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं जताई गई थीं।
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया था। उन्होंने मई 2026 में चीन की यात्रा के दौरान एयरफोर्स वन में राष्ट्रपति ट्रंप को जेनसन हुआंग के कथित संबंधों और महिला के संदिग्ध खुफिया संपर्कों की जानकारी दी थी। यह यात्रा 13 से 15 मई के बीच हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि जेनसन हुआंग भी चीन जाने वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वह अलास्का में विमान में सवार हुए थे और इसके बाद राष्ट्रपति के साथ चीन पहुंचे थे।
हालांकि, ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से इन दावों से अलग बात कही है। उन्होंने कहा कि उन्हें उस समय इस मामले की जानकारी नहीं थी और इसके बारे मेंउन्हें हाल ही में पता चला। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संघीय जांच एजेंसियां मामले को देख रही हैं। बाद में ट्रंप ने जेनसन हुआंग से बातचीत का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, Nvidia CEO ने महिला के जासूस होने की जानकारी सेअनजान होने की बात कही थी। ट्रंप ने कहा कि उन्हें हुआंग की बात पर भरोसा है।
इस विवाद के सामने आने के बाद Nvidia के भीतर भी हलचल तेज हो गई है। जेनसन हुआंग ने कंपनी के कर्मचारियों को भेजे गए संदेश में अपनी पत्नी और परिवार से माफी मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि वह अपने वैवाहिक रिश्ते के प्रति वफादार नहीं रहे। हालांकि, उन्होंने अपने संदेश में महिला कानाम नहीं लिया और न ही जासूसी से जुड़े आरोपों पर विस्तार से कुछ कहा।
कंपनी के निदेशक मंडल ने पूरे मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र समिति गठित करने का फैसला किया है। इस जांच में बाहरी कानूनी विशेषज्ञों की भी मदद ली जाएगी। Nvidia का कहना है कि फिलहाल उसके पास ऐसा कोई कारण नहीं है, जिससे यह माना जाए कि कंपनी की गोपनीय तकनीकया राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां लीक हुई हैं। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जेनसन हुआंग CEO के पद पर बने रहेंगे और जांच मेंसहयोग करेंगे।
इस मामले का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि Nvidia दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास में अहम भूमिका निभा रही है। कंपनी केबनाए अत्याधुनिक चिप्स का इस्तेमाल एआई मॉडल और बड़े डेटा सेंटर तैयार करने में होता है। अमेरिका और चीन के बीच इन चिप्स की बिक्री कोलेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। अमेरिकी सरकार चीन को अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर तकनीक की आपूर्ति सीमित रखने की कोशिश करती रहीहै। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एलिस हुआंग का संबंध सिंगापुर की टेक्नोलॉजी कंपनी Megaspeed से रहा है। अमेरिकी अधिकारियों को संदेह है कि वहचीन के लिए खुफिया जानकारी जुटाने और Nvidia की उन्नत चिप्स तक पहुंच बनाने के प्रयासों में शामिल थीं। इसी वजह से यह मामला केवल निजीसंबंधों तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि अमेरिकी तकनीकी सुरक्षा और चीन के साथ व्यापारिक नीतियों से भी जुड़ गया है।
इस बीच अमेरिकी कांग्रेस के सांसदों ने भी मामले में जवाब मांगा है। रिपोर्टों के मुताबिक, प्रतिनिधि सभा की प्रमुख समितियों के अध्यक्षों ने जेनसनहुआंग से उनके एलिस हुआंग के साथ संबंधों और कंपनी की संवेदनशील तकनीक की सुरक्षा व्यवस्था पर जानकारी देने को कहा है। वहीं, अमेरिकी खुफिया मामलों की निगरानी करने वाले सांसदों के समूह गैंग ऑफ एट के सामने भी इस मामले से जुड़ी खुफिया जानकारियों पर चर्चा हुई है। दूसरी तरफ चीन ने जासूसी से जुड़े आरोपों को खारिज किया है। चीनी विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस तरह के आरोप बेबुनियाद हैं और चीन को बदनाम करने की कोशिश हैं। Nvidia ने भी पहले जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग के बीच संपर्क को सामान्य कारोबारी बातचीत बताया था।
फिलहाल इस पूरे विवाद में कई सवालों के जवाब मिलना बाकी है। क्या अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने वास्तव में ट्रंप को समय रहते चेतावनी दी थी?अगर ऐसा हुआ तो चेतावनी के बावजूद जेनसन हुआंग को चीन दौरे में शामिल करने का फैसला क्यों लिया गया? क्या इस कथित संबंध का इस्तेमालचीन को अमेरिकी तकनीक तक पहुंच दिलाने के लिए किया गया? इन सवालों का जवाब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल Nvidia की आंतरिक जांच और अमेरिकी संघीय एजेंसियों की पड़ताल पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।