• होम
  • Blog
  • रामपुर में पति ने सिल के बट्टे से पत्नी की हत्या की

रामपुर में पति ने सिल के बट्टे से पत्नी की हत्या की

 दो बच्चों को शव के साथ कमरे में किया बंद रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में पति-पत्नी के बीच मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गुस्से में पति ने घर में रखे सिल के बट्टे से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • October 5, 2026 8:45 am IST, Published 2 hours ago

 दो बच्चों को शव के साथ कमरे में किया बंद

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में पति-पत्नी के बीच मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गुस्से में पति ने घर में रखे सिल के बट्टे से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पत्नी के शव और अपने दो बच्चों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

घटना रविवार रात करीब नौ बजे स्वार कोतवाली क्षेत्र की मसवासी चौकी के अंतर्गत भूबरा मुस्तेहकम गांव के मझरा सीतारामपुर में हुई।

मामूली कहासुनी के बाद भड़का पति

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी धर्मेंद्र सैनी का अपनी 35 वर्षीय पत्नी रीना सैनी से किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ती गई। इसी दौरान धर्मेंद्र गुस्से में आ गया और उसने घर में रखे सिल के बट्टे से पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए।

गंभीर चोट लगने से रीना की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद धर्मेंद्र ने पत्नी के शव के साथ अपने दोनों बच्चों को भी कमरे में बंद कर दिया और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।

दुकानदार को बताई घटना, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी गांव में ही एक दुकानदार के पास पहुंचा और उसे घटना की जानकारी दी। दुकानदार ने अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही स्वार कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा और मसवासी चौकी प्रभारी सोहनपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद टांडा क्षेत्राधिकारी पंकज पंत भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

महिला की हत्या की खबर मिलते ही उसके परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी धर्मेंद्र सैनी की तलाश की जा रही है। बताया गया है कि आरोपी पूर्व प्रधान लक्ष्मी सैनी का भतीजा है।

Advertisement