• होम
  • बिहार
  • भागलपुर में बाढ़-अतिवृष्टि से 31,260 हेक्टेयर फसल बर्बाद

भागलपुर में बाढ़-अतिवृष्टि से 31,260 हेक्टेयर फसल बर्बाद

 51.43 करोड़ रुपये मुआवजे का आकलन भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में अगस्त के अंतिम सप्ताह में हुई मूसलाधार बारिश और नदियों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी से खरीफ फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिला कृषि विभाग की सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, जिले में करीब 31,260.35 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल क्षति का आकलन किया […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • October 5, 2026 9:22 am IST, Published 1 hour ago

 51.43 करोड़ रुपये मुआवजे का आकलन

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में अगस्त के अंतिम सप्ताह में हुई मूसलाधार बारिश और नदियों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी से खरीफ फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिला कृषि विभाग की सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, जिले में करीब 31,260.35 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल क्षति का आकलन किया गया है।

51.43 करोड़ रुपये मुआवजे का आकलन

आपदा प्रबंधन विभाग के निर्धारित मानकों के तहत जिन क्षेत्रों में 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति हुई है, उन्हें मुआवजे के लिए चिह्नित किया गया है। प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए करीब 51.43 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि का आकलन किया गया है।

प्रशासन की ओर से किसानों को फसल क्षति इनपुट अनुदान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अब तक जिले के 89,029 प्रभावित किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।

25,787 आवेदनों का हुआ निपटारा

किसानों को जल्द राहत राशि उपलब्ध कराने के लिए आवेदन की जांच और सत्यापन का काम तेजी से किया जा रहा है। अब तक 25,787 आवेदनों का निपटारा किया जा चुका है।

आवेदनों के त्वरित सत्यापन और निपटारे के लिए रविवार को अवकाश के बावजूद जिला और प्रखंड कृषि कार्यालय खुले रहे। कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कार्यालयों में मौजूद रहकर किसानों के आवेदनों की जांच और सत्यापन में जुटे रहे।

प्रशासन का लक्ष्य प्रभावित किसानों के आवेदनों का जल्द से जल्द सत्यापन पूरा कर पात्र किसानों को फसल क्षति की राहत राशि उपलब्ध कराना है।

Advertisement