• होम
  • राजस्थान
  • दिल्ली की सीएम पर विवादित बयान पड़ा भारी, राजस्थान में कांग्रेस नेता पर बड़ी कार्रवाई

दिल्ली की सीएम पर विवादित बयान पड़ा भारी, राजस्थान में कांग्रेस नेता पर बड़ी कार्रवाई

जयपुर: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने राजनीतिक विवाद को हवा दे दी। इस मामले में अजमेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस से जुड़े नेता पीयूष सुराणा को गिरफ्तार कर लिया। शिकायत भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी विक्रम सिंह की ओर से दर्ज कराई […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 2, 2026 8:59 am IST, Published 4 hours ago

जयपुर: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने राजनीतिक विवाद को हवा दे दी। इस मामले में अजमेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस से जुड़े नेता पीयूष सुराणा को गिरफ्तार कर लिया। शिकायत भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी विक्रम सिंह की ओर से दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई।सुराणा की पोस्ट वायरल होने के बाद राजस्थान पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए थाने बुलाया। इसी दौरान थाने के बाहर कुछ भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब दो महिलाओं ने सुराणा के ऊपर काला रंग फेंक दिया, हालांकि पुलिस ने मौके पर हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

पूछताछ के दौरान सुराणा ने स्वीकार किया कि उन्होंने विवादित पोस्ट की थी, जिसे बाद में हटा दिया गया। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी फेसबुक आईडी हैक हो गई थी। दूसरी ओर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जयपाल ने सफाई देते हुए कहा कि सुराणा को पहले ही आईटी सेल प्रभारी पद से हटाया जा चुका था और संबंधित कार्यकारिणी भी भंग कर दी गई थी।

 

Advertisement