• होम
  • अपराध
  • STF की बड़ी कार्रवाई: दिनदहाड़े बैंक डकैती करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

STF की बड़ी कार्रवाई: दिनदहाड़े बैंक डकैती करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी: यूपी STF को अहम सफलता मिली है। टीम ने दिनदहाड़े बैंक में डकैती करने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अफजल, पंकज सिंह और सौरभ यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, इन डकैतों ने 24 अप्रैल को झारखंड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 3, 2026 3:11 pm IST, Published 2 months ago

वाराणसी: यूपी STF को अहम सफलता मिली है। टीम ने दिनदहाड़े बैंक में डकैती करने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अफजल, पंकज सिंह और सौरभ यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, इन डकैतों ने 24 अप्रैल को झारखंड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में घुसकर हथियारों के बल पर डकैती को अंजाम दिया था। बदमाशों ने बैंक से करीब 4 किलो सोने के आभूषण और नकदी लूट ली थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

घटना के बाद से ही STF इनकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर इलाके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पिछले दो महीनों से वारदात की रेकी कर रहे थे और पूरी प्लानिंग के साथ डकैती को अंजाम दिया गया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस मामले में अन्य संभावित साथियों की तलाश जारी है।

Advertisement