सिर्फ 1 वोट से जीत: लोकतंत्र का सबसे रोमांचक मुकाबला

 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में एक ऐसा नतीजा सामने आया जिसने पूरे देश का ध्यान खींच लिया। TVK के उम्मीदवार श्रीनिवासा सेतुपति ने महज 1 वोट से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। इस रोमांचक मुकाबले में उन्होंने कुल 83,013 वोट हासिल किए, जबकि DMK के उम्मीदवार पेरियाकरुप्पन को 83,012 वोट मिले। दोनों के बीच […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 5, 2026 7:18 pm IST, Published 2 hours ago

 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में एक ऐसा नतीजा सामने आया जिसने पूरे देश का ध्यान खींच लिया। TVK के उम्मीदवार श्रीनिवासा सेतुपति ने महज 1 वोट से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। इस रोमांचक मुकाबले में उन्होंने कुल 83,013 वोट हासिल किए, जबकि DMK के उम्मीदवार पेरियाकरुप्पन को 83,012 वोट मिले। दोनों के बीच सिर्फ एक वोट का अंतर रहा जो लोकतंत्र की ताकत और हर वोट की अहमियत को बखूबी दर्शाता है।

गिनती के हर राउंड के साथ मुकाबला बेहद कांटे का बना रहा। कभी बढ़त इधर तो कभी उधर लेकिन आखिरकार बाज़ी श्रीनिवासा सेतुपति के नाम रही। यह नतीजा एक बार फिर साबित करता है कि चुनाव में डाला गया हर एक वोट कितना कीमती होता है। एक वोट न सिर्फ उम्मीदवार की किस्मत बदल सकता है, बल्कि पूरे राजनीतिक समीकरण को भी प्रभावित कर सकता है।

यह मुकाबला आने वाले समय में भारतीय चुनावी इतिहास के सबसे रोमांचक और यादगार नतीजों में गिना जाएगा।

 

Advertisement