लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एनएच-730 पर अदलीसपुर गांव के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और मैजिक वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।