• होम
  • देश
  •  ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा टला, उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतरे

 ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा टला, उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतरे

ऋषिकेश के योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास खांड गांव क्षेत्र में उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच देर रात पटरी से उतर गए। हादसे के समय ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 19, 2026 11:05 am IST, Published 23 hours ago

ऋषिकेश के योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास खांड गांव क्षेत्र में उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच देर रात पटरी से उतर गए। हादसे के समय ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। सुबह से ही ट्रैक को दुरुस्त करने और डिब्बों को हटाने का काम जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और रेलवे ट्रैक की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

Advertisement