• होम
  • दिल्ली
  • दिल्ली हाईकोर्ट का केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई नेताओं को नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट का केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई नेताओं को नोटिस

नयी दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अन्य के खिलाफ आपराधिक अवमानना मामले में नोटिस जारी किया है। इन नेताओं पर जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा के खिलाफ कथित रूप से मानहानिकारक और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है। हाईकोर्ट ने सभी कथित अवमानना करने […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 19, 2026 11:50 am IST, Published 22 hours ago

नयी दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अन्य के खिलाफ आपराधिक अवमानना मामले में नोटिस जारी किया है। इन नेताओं पर जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा के खिलाफ कथित रूप से मानहानिकारक और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है। हाईकोर्ट ने सभी कथित अवमानना करने वालों को अपना जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है।

अदालत ने यह भी कहा कि मामले में सहायता के लिए एक एमिकस क्यूरी यानी न्याय मित्र की नियुक्ति की जाएगी। सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अन्य आरोपितों की ओर से कोई भी अदालत में पेश नहीं हुआ। अदालत ने कहा कि एकल पीठ ने मामले में सोशल मीडिया रिपोर्ट्स और अन्य रिकॉर्ड पर भरोसा किया था। साथ ही हाईकोर्ट ने रजिस्ट्री को संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई अब 4 अगस्त को होगी।

Advertisement