• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • ग्रामीण प्रतिभाओं का सम्मान, मौलाना अबुल कलाम आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 24 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

ग्रामीण प्रतिभाओं का सम्मान, मौलाना अबुल कलाम आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 24 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

बलरामपुर। सादुल्लानगर क्षेत्र के घासी पोखरा बाजार स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिव कुमार सक्सेना एवं विशिष्ट अतिथि विष्णु गुप्ता तथा दीप चंद्र जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 21, 2026 9:08 pm IST, Published 14 seconds ago

बलरामपुर। सादुल्लानगर क्षेत्र के घासी पोखरा बाजार स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिव कुमार सक्सेना एवं विशिष्ट अतिथि विष्णु गुप्ता तथा दीप चंद्र जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समारोह में विद्यालय के 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए मेडल, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल परीक्षा में सूरज विश्वकर्मा ने 83.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रियदर्शन ने 82.5 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा नेध यादव ने 79.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

Gauravshali Bharat Gauravshali Bharat

इस अवसर पर मो. इब्राहिम, ओजनी देवी, अंशु देवी, शिवानी, सचिन कुमार वर्मा, सुधा मौर्या, पूजा वर्मा, अक्सा बानो, शत्रोहन, नीलम, कमलेश, सादिका खातून, समीरा खातून, सादिया खातून, रिया यादव, सबीहा खातून, अजीत मौर्या, रेशमी देवी, पूजा कुमारी एवं शिवंशु वर्मा सहित अन्य छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक महीउल्लाह खान उर्फ फारूक खान ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने अपनी मेहनत से सफलता का परचम लहराया है। सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर गांव के बच्चे भी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं।

कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद, मो. जुनेद खान, मो. जुमैद खान, सुशीला, फहीम खान, डॉ. सिराज एवं उस्मान खान सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

रमेश कुमार शर्मा। गौरवशाली भारत

Advertisement