• होम
  • दिल्ली
  • भीषण गर्मी में बिजली संकट रोकने में जुटी दिल्ली सरकार, ऊर्जा मंत्री आशीष सूद का बड़ा बयान

भीषण गर्मी में बिजली संकट रोकने में जुटी दिल्ली सरकार, ऊर्जा मंत्री आशीष सूद का बड़ा बयान

नयी दिल्ली: दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने आज बताया की दिल्ली में पिछले साल गर्मी के समय में पॉवर कट लग रहे थे। उस समय दिल्ली सरकार व्यवस्था को ठीक करने में लगी थी। इस वजह से बढ़ती गर्मी के बीच भी दिल्ली में इस साल बिजली कटौती की घटना नहीं है। ऊर्जा […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 26, 2026 7:31 pm IST, Published 1 hour ago

नयी दिल्ली: दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने आज बताया की दिल्ली में पिछले साल गर्मी के समय में पॉवर कट लग रहे थे। उस समय दिल्ली सरकार व्यवस्था को ठीक करने में लगी थी। इस वजह से बढ़ती गर्मी के बीच भी दिल्ली में इस साल बिजली कटौती की घटना नहीं है।

ऊर्जा मंत्री ने बताया की दिल्ली सरकार ने दिल्ली में पॉवर मास्टर प्लान बनाकर वितरण व्यवस्था को बेहतर किया है। जिसके चलते बीते वर्ष 22 जून को जो पीक (8600 मेगावाट) दर्ज किया गया था, उतनी माँग मई महीने में ही पूरी की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि इसमें सुधार की आवश्यकता है। दिल्ली में अगले दो साल में और बेहतर व्यवस्था हो जाएगी, जिसके बाद पॉवर कट पूरी तरह से बंद हो जायेंगे।

उन्होंने आगे बताया की दिल्ली में इस साल 25 मई को 168 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हुई जबकि पिछले साल 25 मई को 110 मिलियन यूनिट की खपत हुई थी। उन्होंने बताया कि 25 मई को इस वर्ष 43 डिग्री तापमान था जो पिछले साल 32 डिग्री रहा था।

सूद ने यह भी बताया कि इस साल दो घंटे से ज़्यादा कटौती कहीं नहीं हुई है। जबकि पिछले साल 147 पॉवर कट दो घंटे से ज़्यादा के लगे थे।

Advertisement