• होम
  • Blog
  • ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल का सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल का सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा शहर के सिग्मा एक स्थित *ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय की प्राचार्या मंजू कौल रैना ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी। संबंधित खबरें दूध […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 14, 2026 9:15 am IST, Published 7 minutes ago

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा शहर के सिग्मा एक स्थित *ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यालय की प्राचार्या मंजू कौल रैना ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी।

Gauravshali Bharat

विद्यालय की छात्रा एंजेल शर्मा ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 95.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं प्राची नागर ने साइंस स्ट्रीम में 94.8% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसके अतिरिक्त आयुष भाटी एवं स्वास्ति आर्या ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 94.2% अंक प्राप्त किए। तेजस कसाना ने साइंस स्ट्रीम में 92% अंक अर्जित किए। देवांश त्रिपाठी एवं कायना भाटी ने साइंस स्ट्रीम में 91.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में चेतना कौर ने 91% तथा पारस शर्मा ने 90.4% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Advertisement