• होम
  • Blog
  • हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हों देशवासी

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हों देशवासी

 अमित शाह ने किया आह्वान, बोले- सामूहिक शक्ति का प्रतीक है तिरंगा नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की सामूहिक शक्ति, एकता और गौरव का प्रतीक है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • August 11, 2026 7:40 am IST, Published 53 minutes ago

 अमित शाह ने किया आह्वान, बोले- सामूहिक शक्ति का प्रतीक है तिरंगा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की सामूहिक शक्ति, एकता और गौरव का प्रतीक है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के प्रयासों में नागरिकों को एकजुट करने का माध्यम है।

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संदेश साझा करते हुए लोगों से तिरंगा यात्रा निकालने, सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ का गान करने और हर घर तिरंगा डॉट कॉम पर सेल्फी अपलोड करने की अपील की।

‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ से जुड़ा अभियान

गृह मंत्री ने कहा कि इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में यह अभियान हर देशभक्त के लिए और भी विशेष हो जाता है।

उन्होंने देशवासियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और तिरंगे के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

पीएम मोदी भी कर चुके हैं अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 9 अगस्त को देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की थी। उन्होंने तिरंगे को भारत के गौरव का प्रतीक बताते हुए कहा था कि यह देश के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

9 से 17 अगस्त तक चलेगा अभियान

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 6 अगस्त को नई दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान की शुरुआत की थी। यह अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक देशभर में आयोजित किया जा रहा है।

अभियान के तहत लोगों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने के साथ-साथ तिरंगा यात्रा और अन्य देशभक्ति कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान पिछले कुछ वर्षों में देश के बड़े जनभागीदारी अभियानों में शामिल हो चुका है। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति एकता एवं गौरव की भावना को मजबूत करना है।

Advertisement